सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जानकारी आयुष विभाग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुष कर्मचारियों की मांगो को शीघ्र पूरा किया जायेगा

भोपाल :: आयुष कर्मचारी संघठन के प्रांतीय प्रवक्ता सन्दीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों आयुष संचनालय में संघठन के प्रांताध्यक्ष श्री गिरीश चतुर्वेदी ने आयुष विभाग की आयुक्त श्री मति शिखा दुबे से मुलाकात कर कर्मचारियों की लम्बित मांगो के संदर्भ में जानकारी ली।  रमेशचंद्र शर्मा को ज्ञापन देते हुए पदाधिकारी इस पर आयुक्त महोदया ने संघ को आश्वस्त करते हुए बताया की परीक्षण समिति की रिपोर्ट पर शीघ्र कार्यवाही कर कर्मचारियों को लाभ दिया जायेगा । जिन बिंदुओ पर परीक्षण समिति सहमत हुई हैं वे इस प्रकार हैं 1.समस्त कम्पाउण्डर का पदनाम परिवर्तित कर आयुष फार्मासिस्ट किया जायेगा। 2.महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता जो अभी चतुर्थ श्रेणी में आती हैं उनको तृतीय श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दिया जायेगा। 3.जिन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के ग्रेड पे में विसंगति हैं उसे सुधारक 1800 ग्रेड पे किया जायेगा। 4.केबिनेट में हुए फैसले के अनुरुप कंपाउंडर की ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2400 की जायेगी। 5.2014 में नियुक्त सभी आयुष कर्मियों की परिवीक्षा समाप्ति के आदेश प्रसारित किए