सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुष विभाग जिला भोपाल जनजातीय महा सम्मेलन में शामिल नागरिकों का रोग निदान चिकित्सा शिविर के माध्यम से करेगा उपचार: संदीप जैन*

 *आयुष विभाग जिला भोपाल जनजातीय महा सम्मेलन में शामिल नागरिकों का रोग निदान चिकित्सा शिविर के माध्यम से करेगा उपचार: संदीप जैन* कलेक्टर एवम जिला दंडाधिकारी भोपाल के निर्देशन में संचालनालय आयुष विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के सौजन्य से आयुष विभाग जिला भोपाल द्वारा डॉक्टर एस पी वर्मा संभागीय आयुष अधिकारी भोपाल एवम डॉक्टर अंतिम नलवाया जिला आयुष अधिकारी जिला भोपाल के मार्गदर्शन में जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में आयुष विभाग के चिकित्सा दलों द्वारा सम्मेलन में शामिल नागरिकों का रोग निदान आयुष चिकित्सा पद्धतियों शिविर के माध्यम से उपचार किया जायेगा। सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के प्रचार प्रसार हेतु औषधियों का प्रदर्शन किया जायेगा। डॉक्टर अंतिम नलवाया जिला आयुष अधिकारी द्वारा कलेक्टर एवम जिला दंडाधिकारी के निर्देश के परिपालन में जनजातीय महासम्मेलन कार्यक्रम में आयुर्वेद, यूनानी एवम होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धतियों के अनुभवी चिकित्सा दलों को उपस्थित रहने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। *मह

मध्यप्रदेश में बड़ी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप लोक सेवा केंद्र: मुख्यमंत्री श्री चौहान

  मध्यप्रदेश में बड़ी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप लोक सेवा केंद्र: मुख्यमंत्री श्री चौहान अब खसरे की नकल भी 181 सेवा से लिंक होकर व्हाट्सएप पर मिल सकेगी कोविड में माता-पिता को खोने वाले परिवारों के सदस्यों को मिले नियुक्ति-पत्र माता-पिता को बच्चे के जन्म के समय ही जन्म प्रमाण-पत्र के साथ अब मिलेगा जाति प्रमाण-पत्र भी अधिक पुख्ता होंगी महत्वपूर्ण नागरिक सेवाएँ, टेलीग्राम और कू एप पर भी ऑनलाइन सुविधा राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े में दूर होंगी दस्तावेजों की विसंगतियाँ वाहनों का फिटनेस, ड्राईविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, वाहन पंजीयन, दस्तावेजों की प्रमाणित नकल, चलित मोबाइल टॉयलेट, सैप्टिक टैंक, सीवेज सफाई, वाटर टैंक के लिए सेवाएँ अब निजी सेवा प्रदाताओं के माध्यम से भी मिंटो हाल सभा कक्ष में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की जनकल्याण की नई घोषणाएँ भोपाल : गुरूवार, अक्टूबर 7, 2021, 19:48 IST मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को मिल रही विभिन्न सेवाओं की व्यवस्था को और अधिक पुख्ता किया जाएगा।  इसके अंतर्गत लोक सेवा केंद्रों का विस्तार तहसील से आगे ग्राम पंचायत स्तर तक होग

असम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परिवहन में नई क्रांति का आगाज हो गया है।

  असम को बदलने की है ठानी, बदलाव क्रांति का आगाज सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद का संकल्प Tej khabars  असम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और परिवहन में नई क्रांति का आगाज हो गया है। सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद ने संकल्प लिया है असम के साथ पूरे उत्तर पूर्व को क्रांति की आभा का लाभ देने का जिसमे परिषद के मुख्य कार्यपालक सदस्य दीपू रंजन मकारी का नेतृत्व और कुशल प्रबंधन बदलाव की क्रांति को मिल रहा है।  परिषद ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में एक हज़ार करोड़ के भारी भरकम निवेश का लक्ष्य रखा है। सऊदी अरब और जापान जैसे देशों ने परिषद के संकल्प में विश्वास जताया है और दोनों देश विभिन्न सेक्टर में जल्द ही एमओयू करेंगे। सोनोवाल कछारी स्वायत्तशासी परिषद के दीपू रंजन मकारी ने पीपीपी(पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल में चार अंतरराष्ट्रीय  गुणवत्ता के विद्यालयों की स्थापना कर रहे है जिसके लिए एमओयू प्रक्रिया अंतिम चरण पर है इससे असम में शिक्षा जगत नए आयामों को स्थापित करेगा। भारत के नामी स्कूलों में से एक दून पब्लिक स्कूल दिल्ली भी इसी तारतम्य में 150 करोड़ की बड़ी राशि का निवेश करेगा। जापान की एक बेहद

Share market trading tips

 Healthy lifestyle ट्रेडिंग गणित Trading tricks in Hindi *मेरी ट्रेडिंग समझ*  Share market *१. बिना स्टापलास के ट्रेडिंग ना करें ।* *२.सौदा लेते समय टारगेट  सेट कर ले* *३.स्टापलास का निर्णय भी सौदा लेते समय कर ले* *४.हमेशा एक ही सौदा ले, एक सौदे में घाटा होने पर  दूसरा सौदा तभी ले जब दूसरे सौदे में १०१% निश्चिंत हो* *५.हमेशा सही समय पर सौदे में बैठे* *६.मार्केट तीन तरह की  मूवमेन्ट देता हैं, ऊपर की ओर, निचे की ओर तथा बीचों बीच इस बात को पहचान कर ही सौदा ले और टारगेट निर्धारित करें* *७.धारा के विपरीत तभी सौदा करें जब १००% आश्वस्त हो और सौदे जितनी जल्दी हो सके काट दे* *८.जिस दिन नुकसान हुआ है उस दिन लाभ के बजाय सीखने पर जोर दे* *बैंक निफ्टी में प्रीमयर बहुत तेजी से डिक्रिज होती हैं इसी बात को समझ कर ट्रैड ले* *9.सोदा लेते समय केंडल किस दिशा में ओपन हो रही हैं इसका विशेष ध्यान रखे केंडल की शुरुआत या अंत में ट्रैड ले* *10. आँप्शन में धारा के विपरित मार्केट में सौदा लेने का नुकसान सबसे बड़ा यह हैं कि इसमें रिटर्न बहुत कम और बहुत जोखिम भरा होता है ।

पूर्व जिला आयुष अधिकारी डाॅ ओ.पी.पालीवाल सेवानिवृत्त

   उज्जैन। टीम तेज खबर्स उज्जैन जिले के पूर्व जिला आयुष अधिकारी डाॅ ओ.पी.पालीवाल 30 वर्षों की शासकीय सेवा पूरी करने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए।  इस अवसर पर डाक्टर पालीवाल का आयुष कर्मचारी संगठन और जिला आयुष कार्यालय ने अभिनंदन किया।  सांदीपनी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में आयुष कर्मचारी संगठन के प्रदेश प्रवक्ता श्री सतीश व्यास ने श्री पालीवाल को सम्मानित करते हुए बताया कि डाक्टर पालीवाल के जिला आयुष अधिकारी कार्यकाल में में सिंहस्थ 2016 का सफल आयोजन हुआ था जिसमें आयुष चिकित्सा सेवाएं सर्वसामान्य को बहुत सुलभता से उपलब्ध हुई थी।  इस अवसर बोलते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता डाक्टर पालीवाल ने समाज की भलाई के लिए जो काम किए हैं वो सदैव स्मरणीय रहेंगे।  श्री प्रदीप पाण्डेय ने डाक्टर पालीवाल को सम्मानित करते हुए नीम पीपल और बरगद के पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए। जिला आयुष कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि संभागीय आयुष अधिकारी डाॅ प्रदीप कटियार और वर्तमान जिला आयुष अधिकारी डाॅ मनीषा पाठक थी। 

आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश में खुशी की लहर: संदीप जैन*

 *आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश में खुशी की लहर: संदीप जैन* आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संदीप जैन कार्यकारी अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के संयोजन में तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने आयुष औषधालयों के संचालन संबधी नवीन आदेश में संशोधन हेतु आयुक्त आयुष विभाग संचालनालय मध्य प्रदेश को अवगत करवाया। आयुक्त महोदया आयुष संचालनालय मध्य प्रदेश  ने अपनी सक्रियता निभाते हुए माननीय विधान सभा अध्यक्ष की नोटशीट को हरीझंडी दी। आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला सतना के अध्यक्ष भारत लाल मिश्रा से दूरभाष पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर या वहां से संचालनालय बात जाना चाहिए, तत्पश्चात भरतलाल मिश्रा ने जिले सहित पूरे प्रदेश के कर्मचारी हित में आवाज बुलंद की। संदीप जैन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने बताया कि 8 से 2 बजे एक पारी में औषधालय के संचालन की मांग पर कर्मचारी संघ अड़ा था परंतु शासन की सहमति के अभाव में केवल संशोधित आदेश जारी हुआ है।  गौरतलब है कि आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला टीकमगढ़ के अध्यक्ष प्रदी

*आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की बहु प्रतीक्षित मांग महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ग्रेड पे विसंगति की मांग हुई पूरी : गिरीश चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश*

  *आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की बहु प्रतीक्षित मांग महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ग्रेड पे विसंगति की मांग हुई पूरी : गिरीश चतुर्वेदी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश* माननीय रामकिशोर कांवरे जी ने आयुष मंत्री पदभार ग्रहण उपरांत ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के ग्रेड पे विसंगति दूर करने के निर्देश देकर आयुष कर्मचारी संघ की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण की थी। एक बार फिर माननीय रामकिशोर कांवरे आयुष मंत्री जी के निर्देशानुसार आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश द्वारा प्रेषित पत्र क्रमांक ays/2021/171 दिनांक 06/03/2021 में अंकित बिंदु क्रमांक 10 में एलोपैथिक अस्पतालों की भांति एकल समय में औषधालय संचालन करने की मांग पर संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश द्वारा आदेश जारी कर कर दिए है गए हैं। संघ के मांग पत्र में अंकित बिंदु क्रमांक 10 आयुष विभाग के औषधालय को एलोपैथिक अस्पतालों की भांति एकल समय में संचालित करने के आदेश जारी करने पर आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश माननीय रामकिशोर कांवरे जी आयुष विभाग एवं जलसंसाधन विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, माननीय हरिशंकर खटीक जी लोकप्रिय विधायक एवम प्रदे

सीमा निराला प्रदेश महासचिव नियुक्त

*सीमा निराला प्रदेश महासचिव नियुक्त* भोपाल।। दिनांक 1अप्रेल,2021 राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन मध्य प्रदेश की प्रदेश सचिव सीमा निराला माध्यमिक शिक्षक हरदा को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा जनकल्याण हेतु अग्रणी होने पर सीमा निराला माध्यमिक शिक्षक हरदा को संगठन में प्रदेश महा सचिव मध्य प्रदेश मनोनीत किया है। सीमा निराला ने हरदा शिक्षा विभाग का नाम रोशन किया है। अनुसूचित जाति के कल्याण का प्रण का उल्लेख करते हुए सीमा निराला ने बताया कि मै सदेव अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करूंगी। संगठन के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का कार्य करूंगी। संदीप जैन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय अनूसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित मध्य प्रदेश के अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए सीमा निराला के मनोनयन को उचित बताया। संदीप जैन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने सीमा निराला को प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर अशेष अनंतानंत शुभकामनाएं देते कहा कि आशा

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन : संदीप जैन*

*मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन : संदीप जैन* प्रदर्शन करतें कर्मचारी नेता मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने आज  कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विंध्याचल भवन के भूतल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की कर्मचारियों ने विंध्याचल भवन से मंत्रालय तक रैली का आयोजन भी किया कर्मचारियों की प्रमुख  मांगे महंगाई भत्ता पांच  प्रतिशत दिया जाए वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए पदोन्नति के अवसर तत्काल बहाल किए जाए कर्मचारियों को बीमा की सुविधा बहाल की जाए पुरानी पेंशन बहाल किया जाए आदि मांगों को लेकर आज विंध्याचल भवन के कर्मचारी भूतल पर एकत्रित हुए एवं वहां आधे घंटे नारेबाजी करने के बाद विंध्याचल भवन से बल्लभ भवन तक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए सभा का समापन किया गया । आज के प्रदर्शन को प्रमुख रुप से श्री के.एल पांडे कर्मचारी नेता सहकारिता विभाग, श्री मुकेश मुदलियार कर्मचारी नेता विधि विभाग, श्री सुनील शर्मा कर्मचारी नेता कृषि विभाग, श्री राजकुमार चंदेल कर्मचारी नेता प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, श्री जितेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन/सामान्य सभा की त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न: दयाशंकर दुबे*

  *मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन/सामान्य सभा की त्रिवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न: दयाशंकर दुबे* मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन एवं साधारण सभा की त्रिवार्षिक बैठक का आयोजन मां चामुंडा देवी की नगरी देवास शहर में आयोजित किया गया। जिसमे श्री मति सविता अवस्थी, माननीय सुरेंद्रनाथ सिंह पूर्व विधायक, माननीय दीपक जोशी पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एम पी द्विवेदी एवं मान्यता प्राप्त समस्त कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए। देवास जिले के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती माताजी का किरदार अदा कर संगीतमय सरस्वती वंदना का गायन किया गया। अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन अधिकारी श्री एम पी द्विवेदी द्वारा निर्वाचन हेतु अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के नामों पैनल का प्रस्ताव रखा गया। जिसमे एक मात्र प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु श्री जितेंद्र सिंह राजपूत, महामंत्री पद हेतु श्री राजकुमार चंदेल, कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री पंकज श्रीवास्तव के नामों से प्राप्त हुआ। 15 मिनिट का समय दिया गया इस दौरा

राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की बैठक सम्पन्न: जितेंद्र सिंह

  राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की बैठक सम्पन्न: जितेंद्र सिंह भोपाल :: दिनांक. ८.०२.२०२१ राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश एवं  अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पेंशन महासंघ के पदाधिकारीगण विंध्याचल भवन स्थित तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में एकत्रित हो कर एक बैठक आयोजित की। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश का आगामी त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं अधिवेशन दिनांक 21 फरवरी 2021 को माँ चामुंडा की नगरी देवास शहर में बस स्टेंड के समीप स्थित मालवी सेन समाज धर्मशाला ट्रस्ट में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।  बैठक में जितेंद्र सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के आव्हान पर राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश जिला भोपाल इकाई द्वारा आगामी अधिवेशन में 50000 रुपए की राशि सहयोग निधि के रूप में देने की घोषणा की।    बैठक सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों को रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रुपए देना अनिवार्य है। अधिवेशन कार्यक्रम में उपस्थित

*आयुष मंत्री ने किया शाजापुर और देवास में जिला आयुष कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण: संदीप जैन कार्यकारी अध्यक्ष

 *आयुष मंत्री ने किया शाजापुर और देवास में जिला आयुष कार्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण: संदीप जैन कार्यकारी अध्यक्ष* संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश के उप संचालक डॉ पी सी शर्मा के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी कार्यालय जिला शाजापुर के तत्वाधान में आज जिला आयुष कार्यालय जिला शाजापुर के नवीन भवन का लोकार्पण रामकिशोर कांवरे आयुष विभाग एवं जलसंसाधन विभाग स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के कर कमलों से किया गया। संदीप जैन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश ने बताया कि लोकार्पण समारोह में रामकिशोर कांवरे ने कहा कि राज्य सरकार आयुष हितेषी है आयुर्वेद मे अवसर खोजे जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में आयुष विभाग द्वारा रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की औषधि का डोर टू डोर वितरण कार्यक्रम किया गया। जिसके सक्रात्मक परिणाम प्राप्त हुए। विश्व में आयुर्वेद की छवि रोशन हुईं। जिसमे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशंसनीय कार्य किया है। जिसकी सराहना करना उचित होगा। आयुष मंत्री ने केंद्र सरकार की मंशानुरूप राष्ट्रीय आयुष मिशन के सहयोग से आयुष हेल्थ वेलनेस केंद्रों को जनसहयोग से

आयुष कर्मचारी संगठन इन्दौर की कार्यकारणी बैठक संपन्न

  इन्दौर दिनांक 11/01/2021 कल दिनांक 10 जनवरी को आयुष कर्मचारी संगठन इन्दौर की कार्यकारिणी बैठक मंजू अग्रवाल जिलाध्यक्ष आयुष कर्मचारी संगठन की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संदीप जैन और प्रदेश प्रवक्ता सतीश व्यास ने बताया की बैठक सौहार्दपूर्ण माहोल में संपन्न हुई और बैठक में पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयुष कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारणी के साथ मिलकर आगामी गतिविधियों का संचालन करनें का संकल्प व्यक्त किया गया ।  बैठक संपन्न होनें पर  गिरीश चतुर्वेदी, महेन्द्र सूत्रकार, अमोल सिंह,प्रमेह जैन,अशोक चौधरी,ब्रजेश जी भिंड,मनोज शर्मा, प्रवीण लोदवाल, जितेन्द्र सविता,राजकुमार पटेल,निलेश गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया । गौरतलब है कि आयुष कर्मचारी संगठन पिछले कई वर्षों से अपनी बुनियादी मांगों को लेकर संघर्रत हैं । किंतु शासन की उपेक्षा के चलते आयुष कर्मचारी की वाजिब मांगों का निराकरण भी नहीं हो रहा हैं । श्री संदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष विभाग ने हाल ही में आयुष कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (CHO) के पद पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की 11 सूत्रीय मांग पत्र पर नहीं हो रही सकारात्मक कार्यवाही, आयुष कर्मचारी जगत में मायूसी

 आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश की 11 सूत्रीय मांग पत्र पर नहीं हो रही सकारात्मक कार्यवाही, आयुष कर्मचारी जगत में मायूसी आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश विगत बर्षों से 11 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण के संबध में संघर्षरत हैं आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के 11 सूत्रीय मांग पत्र के निराकरण के संबध में तीन बार विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाबजूद भी आज दिनांक तक संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश के द्वारा किसी प्रकार की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे आयुष कर्मचारी जगत में गहन मायूसी व्याप्त है। आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में निरंतर 11 सूत्रीय सूचीबद्ध मांग पत्र संचालनालय आयुष विभाग को प्रतिमाह निरंतर प्रेषित किया जा रहा है। परन्तु आयुष विभाग में व्याप्त अफसरशाही एवं विभाग के अधिकारियों की लालफीता शाही के कारण आयुष कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के 11 सूत्रीय सूचीबद्ध मांग पत्र का सकारात्मक निराकरण नहीं किया गया है। *जिनमे मुख्य रूप से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तृतीय श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, अंशकालीन सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालिक स